Site icon Dainik Savera Times

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, मलबे में दबे 3 तीर्थयात्रियों की मौत, सर्च अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद स्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर रविवार सुबह भूस्खलन के कारण पहाड़ों से गिरे मलवे और पत्थरों में अनेक श्रद्वालु दब गए। समाचार लिखने तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। एक घायल को अस्पताल ले जाया गया है। अन्य को खोजा जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रूद्रप्रयाग, नन्दन सिंह रजवार ने आज अवगत कराया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सूचना 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्र मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मलवा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलवे में दबने की सूचना है। सूचना मिलते ही यात्र मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर, वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं बचाव कार्य में लगी है।

रेस्क्यू टीम द्वारा मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृत पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकाला गया। राहत व बचाव के लिए सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version