मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, रविवार दोपहर करीब 12 बजे गोविंद नगर शाहगंज फाटक पर कच्ची सड़क पर मिट्टी का टीला धंसक गया। जिससे साथ में बने मकान भरभरा कर गिर गए। मलबे में दबकर तीन और छह साल की दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चीखपुकार मच गई। अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू करा दिया गया।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh | A building collapsed under the Masani Police Station area. Relief and rescue work is underway. More details awaited. pic.twitter.com/8RENJZ9MNA
— ANI (@ANI) June 15, 2025
राहत बचाव कार्य में जुटी SDRF और NDRF की टीम
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, मौके पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर हैं। मलबा हटाने के लिए छह जेसीबी लगाई गई हैं, वहीं आधा दर्जन कर्मचारी भी लगाए गए हैं। एसएपी श्लोक कुमार ने बताया एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही हैं।

