Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा : तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस ट्रक से टक्कराई; 13 लोगों की मौत

हावेरी। कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे और वे बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्र से लौट रहे थे।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

बस चालक को नींद आने से हुई दुर्घटना
पुलिस ने कहा कि ऐसा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Exit mobile version