Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीवर की सफाई करते समय हुआ बड़ा हादसा… 2 श्रमिकों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

May 4, 2024

सीवर की सफाई करते समय हुआ बड़ा हादसा… 2 श्रमिकों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मकान के सीवर में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। नोएडा सेक्टर-20 थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 26 के ए- ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में शनिवार सुबह दो मजदूर सीवर की सफाई करने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि सफाई करते समय दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नूनी मंडल और तपन मंडल के रूप में हुई, जो सेक्टर नौ के रहने वाले थे। शुक्ल ने बताया कि घटना के बाद काफी संख्या में सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गये और पुलिस से मकान मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सफाईकर्मियों ने मृतकों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

सफाईकर्मियों ने बताया कि सेफ्टी टैंक संकरी गली में बना था और वहां सुरक्षा संबंधी कोई उपाय नहीं किए गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही मजदूरों ने सेफ्टी टैंक खोला उसमें से जहरीली गैस निकली, जिसकी चपेट में आने से दोनों मजदूरों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें