Site icon Dainik Savera Times

रूपनगर-घनौली रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट आया व्यक्ति हुई मौत

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

पंजाब डेस्क: रूपनगर-घनौली रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दें कि, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आस- पास के लोगों ने पुलिस को सुचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रूपनगर मुर्दाघर में रखवा दिया। इस मौके पर जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है तथा उसे पहचान के लिए 72 घंटे के लिए रूपनगर मुर्दाघर में रखा गया है।यह हादसा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुआ, जिसके कारण इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और अब रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- आज पाकिस्तान जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं दिया गया वीजा

Exit mobile version