Site icon Dainik Savera Times

BREAKING : श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर बड़ा हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत… कई फंसे होने की आशंका

श्रीनगर। श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। पंछी हेलीपैड के पास हुए भूस्खलन की वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के द्वारा राहत और बचाव का कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण कई श्रद्धालु फंसे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय टीम पहुंच गई और मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

आपको बता दें कि पिछले दो दिन से वैष्णो देवी में भारी बारिश हुई थी, जिसे भूस्खलन की वजह माना जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो मौसम खराब होने की वजह से भूस्खलन हुआ है। लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से यह भूस्खलन हुआ है। हिमकोट में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

पहाड़े से गिरे कई पत्थर
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक पर गिरे मलबे को देखा जा सकता है।

Exit mobile version