Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा: जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत, दर्जनों से अधिक घायल, देखें Live

पटना। बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सोमवार तड़के भगदड़ मच गई। जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने बताया, “जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मची भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।”

जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं… कुल सात लोगों की मौत हो गई है… हम (मृतकों और घायलों के) परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं… हम (मृतकों की) पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे…”

इस बीच, जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “यह एक दुखद घटना है… सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं, हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं और फिर आपको इस बारे में आगे जानकारी देंगे।

Exit mobile version