पंजाब डेस्क: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी जंग में एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), फिरोजपुर रेंज ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जगरांव में एक खतरनाक ड्रग तस्कर को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन गुरुवार देर रात को अंजाम दिया गया।
ANTF को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दो संदिग्ध तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ इलाके में सक्रिय हैं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान एक तस्कर, जिसकी पहचान राजू के रूप में हुई है, ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजू को गोली लगी और उसे गंभीर हालत में जगरांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है।
In a major action against narco-smuggling networks, Anti-Narcotics Task Force (#ANTF Punjab), @FerozepurRange neutralized a drug trafficker after a brief encounter in #Jagraon.
Acting on a tip-off, ANTF team intercepted smugglers Raju and his aide. Raju opened fire point blank… pic.twitter.com/3oN1BaNJRQ
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 9, 2025
-बरामदगी और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने मौके से करीब 2 किलो हेरोइन, ₹15 लाख की ड्रग मनी और एक अवैध हथियार जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मारा गया तस्कर राजू एक आदतन अपराधी था, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही 19 एफआईआर दर्ज थीं।
-जांच में जुटी पुलिस
थाना जगरांव में इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है और फरार तस्कर के साथ-साथ पूरे नेटवर्क के पीछे के और आगे के लिंक की जांच शुरू कर दी गई है। ANTF का मानना है कि इस गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस की टीमें अब अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
-पंजाब पुलिस का सख्त संदेश
पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में नशा तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम प्रदेश को ड्रग्स से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।”
ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

