Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना गैस लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए आदेश

लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में बीते दिन रविवार सुबह गैस के रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत बिगड़ गई। इस मामले बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहनेवाल थाने में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है और मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि मृतकों में 3 परिवारों के 10 लोग शामिल हैं। वहीं मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Exit mobile version