Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA की बड़ी कार्रवाई, जंडियाला के गाँव से 23 किलोग्राम हेरोइन की बरामद

March 5, 2025

CIA की बड़ी कार्रवाई, जंडियाला के गाँव से 23 किलोग्राम हेरोइन की बरामद

Major CIA action : पंजाब में बढ़ते अपराध और आतंकवाद की चुनौती को देखते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। आपको बता दे कि सीमा पार तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के देवी दासपुरा गांव से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

23 किलोग्राम हेरोइन बरामद

मिली जानकारी के अनुसार यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ ​​लकी द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

इस मामले में देवी दासपुरा निवासी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ​​करण को नामजद किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। बता दे कि पुलिस थाना जंडियाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अमृतसर पुलिस तस्करी नेटवर्क में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

सीमा पार तस्करी को बड़ा झटका

वहीं पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर बताया, ‘सीमा पार तस्करी को एक बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के देवी दासपुरा गांव से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसमीत सिंह उर्फ ​​लकी द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस थाना जंडियाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें