Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, क्रैश हुआ Air India का विमान… 242 यात्री थे सवार

June 12, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, क्रैश हुआ Air India का विमान… 242 यात्री थे सवार

गुजरात डेस्क : अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में स्थित एयरपोर्ट पर एक इंडिया की फ्लाइट 171 दुर्घटना हुई है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। यह फ्लाइट 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लदंन जा रही थी लेकिन दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल राहत व बचाव अभियान जारी है। बता दें कि यह विमान 12 साल पुराना था। विमान ने पहली बार 14 दिसंबर 2013 में पहली उड़ान भरी थी।

LIVE UPDATES :

प्लेन हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

PM मोदी ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

विमान में सवार पैसेंजरों की लिस्ट आई सामने , देखें लिस्ट

प्लेन की लास्ट रिकॉर्डेड स्पीड ?

जानकारी के अनुसार प्लेन की लास्ट रिकॉर्डेड स्पीड 322 किमी/घंटा थी। यह उड़ान भरने के तुरंत बाद 191 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गया। वहीं इस प्लेन में ब्रिटेन के 50 से ज्यादा नागरिक सवार थे।

गुजरात के लिए रवाना हुए अमित शाह 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि गृह मंंत्री अमित शाह गुजरात के लिए रवाना हो चुके है। वहीं अभी तक 40 लोगों के शव मिले है। इस हादसे में सिविल अस्पताल के 15 डॉक्टर भी घायल हुए है।

PM मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की बात …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि उड़ान के 5 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया।

इमारतों और गाड़ियों में लगी आग

विमान के क्रैश होने के बाद उसका मलबा आसपास की इमारतों और गाड़ियों पर जा गिरा, जिससे भयानक आग लग गई। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और आस-पास की सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई है। वहीं, पास के जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी डॉक्टरों को इमरजेंसी के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम से बात की

दुर्घटना के बाद गृह मंत्री शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री शाह ने भूपेंद्र पटेल को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Air India  ने जारी किया आधिकारिक बयान

एयर इंडिया ने भी इस दुर्घटना को लेकर अपना बयान दिया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा “AI171 फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी, वह आज 12 जून 2025 को हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल हम स्थिति की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा करेंगे।”

242 यात्री थे सवार

सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। विमान में सवार यात्रियों की संख्या और स्थिति के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 242 यात्री सवार थे।

 

विमान में थे कुल 242 लोग, DGCA का बयान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस दुखद घटना पर बयान जारी करते हुए बताया कि क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट के रूप में मौजूद थे।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इस दुर्घटना के कारण एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है, और यात्रियों से सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की पुष्टि संबंधित एयरलाइनों से करें।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बताया, “विभिन्न शहर प्रभागों से पांच से अधिक अग्निशमन वाहनों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। एहतियात के तौर पर आग पर काबू पाने के उपाय किए जा रहे हैं।”

NDRF, आर्मी और एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा

जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की तीन टीमें गांधीनगर से घटनास्थल पर भेजी गईं। साथ ही, वडोदरा से भी तीन टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होने के लिए रवाना की गई हैं। भारतीय सेना और वायुसेना ने भी राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की कई टीमें मौजूद हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें