Site icon Dainik Savera Times

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा: Secunderabad-Shalimar SF Express के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव का काम शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हावड़ा के जिले में शनिवार की सुबह सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल के तीन डिब्बे नालपुर स्टेशन पर पटरी से उतर गये हालांकि, ट्रेन की धीमी गति के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ओमप्रकाश चरण ने बताया कि यह हादसा शालीमार स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरुरिया और संकरैल स्टेशन के बीच नालपुर स्टेशन पर सुबह करीब 05-31 बजे हुआ , जब शालीमार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के दो यात्री डिब्बे और एक पार्सल वैन पटरी से उतर गये। उन्होंने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत और चिकित्सा राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी उसी दौरान तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन तुरंत सहायता के लिए रवाना कर दी गई हैं। यात्रियों को कोलकाता लाने के लिए कई बस भी भेजी गई हैं।

फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है। यातायात बहाल किये जाने के लिए काम जारी है। किसी प्रकार की जानकारी के लिए विभिन्न स्टेशनों के हेप डेस्क नंबर शालीमार (6295531471), संतरागाछी (9831243655), खड़गपुर (63764 रेलवे) और हावड़ा (7595074714) पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version