Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा सड़क हादसाः एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपस में जबरदस्त टक्कर, 7 की मौत, कई गंभीर घायल

June 29, 2024

बड़ा सड़क हादसाः एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपस में जबरदस्त टक्कर, 7 की मौत, कई गंभीर घायल

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जालना जिले के कदवंची गांव के पास दो कारों के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के समय नागपुर से मुंबई जा रही एक को विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर एक्सप्रेसवे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी, जिससे इन कारों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए।

घायल यात्रियों को सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल यात्रियों को जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल रहा है। इस बीच, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल, समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें