Site icon Dainik Savera Times

Breaking: कपूरथला में बड़ी वारदात, HDFC बैंक में गन प्वाइंट पर 40 लाख की लूट

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है। यहां फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक में तीन लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर 40 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस छानबीन में जुटी गई है।

डकैती के बाद होशियारपुर की ओर भागे
मिली जानकारी के मुताबिक, डकैत सफेद हुंडई वर्ना कार में आए और पिस्तौल लेकर बैंक के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। डकैतों ने बैंक मैनेजर रंजीत चौहान को कैश वॉल्ट खोलने के लिए धमकाया। डकैत अपने साथ करीब 35/40 लाख रुपये की नकदी और बैंक कर्मचारियों के मोबाइल लूट ले गए। डकैती करने के बाद वे जिला होशियारपुर की ओर निकल गए।

एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा और एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और पीएस रावलपिंडी की स्थानीय पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है तथा पुलिस बैंक कर्मचारियों के बयान ले रही है।

Exit mobile version