Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 देशों के विदेशी राजनयिकों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी शहीद, 3 घायल

September 23, 2024

11 देशों के विदेशी राजनयिकों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी शहीद, 3 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत से राजधानी इस्लामाबाद जा रहे विदेशी राजनयिकों के काफिले को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में एक एडवांस स्काउट पुलिस वाहन पर एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसके कारण पुलिस के कई जवान हताहत हुए हैं।

एक समाचार एजेंसी ने बयान के हवाले से बताया कि राजनयिकों का समूह सुरक्षित इस्लामाबाद लौट आया है। विदेश कार्यालय ने कहा, कि ‘हमारी संवेदनाएं मृतक पुलिसकर्मी के परिवार और घटना में घायल हुए 3 लोगों के साथ हैं। इस तरह की आतंकवादी गतिविधियां पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसकी प्रतिबद्धता से नहीं रोक पाएंगी।’

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने जिस पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया वह 11 विदेशी राजनयिकों को ले जा रहे काफिले में सबसे आगे था। हमले में पुलिसकर्मी बुरहान की मौत हुई है। जबकि तीन घायलों में एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल बताया जा रहा है। सभी राजदूत सुरक्षित हैं। उन्हें इस्लामाबाद भेज दिया गया है।

यह विस्फोट शेराबाद उपनगर में उस वक्त हुआ जब राजनयिक मिंगोरा में चैंबर ऑफ कॉमर्स में एक कार्यक्रम के बाद मालम जब्बा जा रहे थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, आसिफ अली जरदारी ने हमले में मारे गए पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने हमले में घायल हुए सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें