Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Girlfriend से मिलना Rohit को पड़ा भारी… गुस्साएं पिता ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली दहशत

February 4, 2025

Girlfriend से मिलना Rohit को पड़ा भारी… गुस्साएं पिता ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली दहशत

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुराबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, पर लड़की के पिता ने दोनों को देख लिया। इसके बाद लड़की के पिता ने गाड़ी के शॉकर में लगने वाली लोहे की रॉड से लड़के की पिटाई कर दी। इसके साथ ही उसने अपनी बेटी पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। हालांकि, जब लोग दोनों को लेकर अस्पताल जा ही रहे थे कि तभी रास्ते में लड़के की मौत हो गई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

शाम में लड़की के पिता से हुई थी बहस 

दरअसल, यह पूरा मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के दौलावाला गांव का बताया जा रहा है। बता दें कि घटना रविवार शाम की है, मृतक रोहित गांव में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर रोहित का उसके प्रमिका के पिता के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद गांव के लोगों ने मामले को शांत करवाया।

लोहे की रॉड से लड़के की पिटाई कर दी…

वहीं जब रोहित शाम होने के बाद अपने घर में खाना खाने बैठा ही था कि तभी रोहित की प्रमिका का फोन आया, जिसके बाद वह उससे मिलने उसके घर चला गया। जब लड़की के पिता ने दोनों को देखा तो गुस्से से लाल हो गए। जिसके बाद लड़की के पिता ने  गाड़ी के शॉकर में लगने वाली लोहे की रॉड से लड़के की पिटाई कर दी। इसके साथ ही उसने अपनी बेटी की भी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद गांववालों के द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में लड़के की मौत हो गई। वहीं लड़की अस्पताल में भर्ती है।

BPSC में एक नंबर से रह गया था…

हालांकि, जब पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो लड़की के पिता जसवंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी जसवंत को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं जब मृतक रोहित के भाई से बात की गई तो उसने बताया कि रोहित का बीपीएससी का रिजल्ट आया था और वह एक नंबर से रह गया था। वह पहले से ही थोड़ा टेंशन में था। उसने लड़की के पिता पर आरोप लगाया कि उसने मेरे भाई को मार दिया। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें