Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में शख्स ने की बेअदबी, श्री गुटका साहिब के अंग गली में फेंके

जालंधर : जालंधर शहर से इस समय बेअदबी से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। रामामंडी के बेअंत नगर में रविवार सुबह एक शख्स द्वारा श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई। जानकारी के मुताबिक शख्स सुबह गुरुद्वारा साहिब के अंदर आया और गुटका साहिब उठा कर बाहर गली में आ गया। जिसके बाद उसने श्री गुटका साहिब के अंग गली में फेंकने शुरू कर दिए। जिसके बाद शख्स द्वारा की गई इस हरकत को देख गुरुद्वारे की संगत भड़क गई। जिसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Exit mobile version