Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान उच्चायोग में केक ले जाता दिखा शख्स, पत्रकारों के सवालों पर साधी चुप्पी, Video वायरल

नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमला के बीच दिल्ली में दिल्ली में पाक उच्चायोग में केक ले जाता शख्स को देखा गया। ये पाकिस्तान के उच्चायोग (एंबेसी) के बाहर एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। जहां, एक व्यक्ति केक लेकर दूतावास के अंदर जा रहा था, तो बाहर खड़े पत्रकारों ने उससे सवाल किया कि आखिर ये केक किसलिए लाया जा रहा है? लेकिन उस व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप अंदर चला गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
समाचार एजेंसी IANS ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में साफ दिखता है कि एक पाकिस्तानी नागरिक हाथ में केक लिए पाकिस्तान उच्चायोग की ओर बढ़ रहा है।

 

क्या हमले पर खुशी मना रहा है पाकिस्तान?
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि कहीं पाकिस्तान पहलगाम हमले पर तो खुशी नहीं मना रहा? हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तानी कर्मचारी का कोई जवाब न देना संदेह को और बढ़ा देता है।

पाकिस्तानी दूतावास की सुरक्षा हटाई गई
दिल्ली में स्थित पाकिस्तान दूतावास के बाहर अब सुरक्षा कम कर दी गई है। पहले जहां सुरक्षा गार्ड्स नजर आते थे, अब वहां सन्नाटा है। किसी सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी नहीं दिख रही।

प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
हमले के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार शाम को सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट कमेटी (CCS) की आपात बैठक हुई। इसमें पहलगाम हमले की पूरी जानकारी दी गई और बताया गया कि इसके पीछे पाकिस्तान की तरफ से साजिश रची गई है।

पाक नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश
विदेश मंत्रालय ने सख्त कदम उठाते हुए कहा है कि अब पाकिस्तान के नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग पहले से इस वीजा पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Exit mobile version