Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video : पाकिस्तान में भारतीय तिरंगा लहरा रहा था शख्स, देखिए पुलिस ने किस तरह से किया अरेस्ट

February 25, 2025

Video : पाकिस्तान में भारतीय तिरंगा लहरा रहा था शख्स, देखिए पुलिस ने किस तरह से किया अरेस्ट

नेशनल डेस्क : चैंपियंस ट्रॉफी के इस बार के आयोजन की मेज़बानी पाकिस्तान कर रहा है, और इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। बता दें कि यह वीडियो घर के क्लेश नामक आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स लाहौर स्टेडियम में भारतीय तिरंगे को लहराते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वहां के प्रशासन ने उसे पकड़कर स्टेडियम से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…


वीडियो में क्या दिखाया गया?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक शख्स काले कपड़े पहने हुए भारतीय तिरंगा लहरा रहा था। उसके बाद कुछ लोगों ने उसकी शिकायत प्रशासन से की। प्रशासन के लोग आते हैं, उस शख्स का कॉलर पकड़ते हैं और उसे स्टेडियम से बाहर ले जाकर गिरफ्तार कर लेते हैं। इस घटना के बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और इस पर लोगों के बीच कई चर्चाएँ हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर नसीहत दी है। एक यूजर ने कहा कि “अगर भारत में कोई पाकिस्तान का झंडा बांटता, तो पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेती।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “दोनों देशों में यह स्थिति एक जैसी है।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “यह तो सिर्फ खेल है, इसे राजनीति से दूर रखना चाहिए।” यह घटना दोनों देशों के बीच खेलों के दौरान राजनीतिक और सांस्कृतिक विचारों की जटिलता को दर्शाती है। जहां एक ओर खेल का उद्देश्य दोस्ती और एकता का होता है, वहीं ऐसी घटनाएँ दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें