नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 7,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मणिपुर की जनता से शांति बनाए रखने और विकास के रास्ते पर चलने की अपील की और भरोसा दिलाया कि भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है।
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ”मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं।” शिलान्यास किए गए ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।”
“आपका जज्बा सलाम के काबिल है”
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के आने पर पीएम मोदी ने लोगों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं आ पाया, इसलिए उन्होंने सड़क मार्ग से आना तय किया। रास्ते में उन्होंने लोगों को तिरंगा लेकर खड़े देखा, जिससे वे भावुक हो गए।
#WATCH | Churachandpur, Manipur: Prime Minister Narendra Modi says, “… There is ‘Mani’ in the name of Manipur. It is that ‘Mani’ which is going to make the entire Northeast shine in the future. The Government of India has been trying to take Manipur forward in the path of… pic.twitter.com/XVFzUnyOUs
— ANI (@ANI) September 13, 2025
शांति ही विकास की नींव
उन्होंने कहा कि मणिपुर आशा और आकांक्षाओं की धरती है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ समय से हिंसा के साये में है। उन्होंने कहा, “शांति ही विकास की नींव है। भारत सरकार संवाद, सम्मान और आपसी समझ के साथ स्थायी शांति लाने के लिए काम कर रही है।” पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने संघर्षों में अपने घर खो दिए हैं, उनके लिए भारत सरकार 7,000 नए घर बनाने में मदद कर रही है।
भारत जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की नीतियां सिर्फ राजधानी दिल्ली तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूर्वोत्तर के कोने-कोने तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा, “आज मणिपुर देश के साथ मिलकर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।” पीएम मोदी ने कहा, “मैं सभी संगठनों से अपील करता हूं कि हिंसा छोड़ें, शांति अपनाएं और अपने सपनों को साकार करें। भारत सरकार हर कदम पर मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है।”
#WATCH | Churachandpur, Manipur: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of multiple development projects worth over Rs 7,300 crore at Churachandpur. The projects include Manipur Urban Roads, drainage and asset management improvement project worth over Rs 3,600… pic.twitter.com/SqNNAAvr0I
— ANI (@ANI) September 13, 2025
7,300 करोड़ की परियोजनाएं क्या हैं?
3,600 करोड़ रुपये की में शहरी सड़कें, जल निकासी सिस्टम और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजनाए शामिल है। वहीं, 2,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में 5 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। MIND (Manipur Infotech Development) परियोजना और 9 स्थानों पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास परियोजनाएं शामिल हैं। 60,000 से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। 3.5 लाख से ज्यादा घरों में अब नल से जल की सुविधा है, जबकि पहले सिर्फ 25-30 हजार घरों तक ही यह सुविधा थी।

