Site icon Dainik Savera Times

मणिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार और गोला-बारूद सहित 3 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से की गईं।

-एक आतंकवादी की हुई पहचान

कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरपा) के एक आतंकवादी की पहचान ओइनम रबीचंदर सिंह (33) के रूप में हुई है, जिसे सावोमबंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक आतंकवादी को एंड्रो थाना क्षेत्र के नागरियान यारीपोक रोड से गिरफ्तार किया गया है।

-पुलिस ने हथियार और गोलाबारूद किया जब्त

पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर जबरन वसूली तथा हथियार एवं गोलाबारूद के परिवहन में संलिप्त था। इसके अतिरिक्त, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के आतंकवादी मुहम्मद इसराक खान को कैरांग गांव से गिरफ्तार किया गया। इम्फाल पूर्व और चुराचांदपुर जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को इंफाल पूर्वी जिले के पुखाओ अहलूप इलाके में तीन मैगजीन के साथ एक 9 एमएम एसएमजी, एक डबल बैरल बंदूक, मैगजीन में तीन कारतूसों से भरी एक .32 पिस्तौल, चार हथगोले, 10 डेटोनेटर, दो एमके 12 टी विस्फोटक, एक रेडियो सेट और एक माइक्रोफोन जब्त किया गया। गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के सिडेन बाउल इलाके से एक .22 राइफल, एक खाली मैगजीन, एक सिंगल बैरल बंदूक और दो देशी मोर्टार (पोम्पेई) जब्त किए गए। सुरक्षा बलों ने बुधवार को थौबल जिले में चंद्रखोंग की तलहटी के पास दो बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें महत्व और सही विधि

Exit mobile version