Site icon Dainik Savera Times

20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए Manish Sisodia

नई दिल्ली (अजय झा): दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आप को बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं सिसोदिया के वकील ने डायरी, कलम, भगवद् गीता और दवाएं दिए जाने की मांग की है।

Exit mobile version