Manmohan Singh Funeral Live : नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को यहां निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नमगायेल वांगचुक, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री, राजनयिक तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया जहां उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही कांग्रेस में कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को काफिले के साथ निगमबोध घाट लाया गया। उनकी अंतिम यात्र में बड़ी संख्या में लोग उमड़े, लेकिन निगम बोध घाट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने के करण जो लोग कांग्रेस मुख्यालय से शव यात्र में करीब 11 किलोमीटर पैदल चलकर घाट पर पहुंचे उनमें सबको अंदर जाने नहीं दिया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।
LIVE: Last rites of former PM Dr. Manmohan Singh Ji https://t.co/5chrkAK4PU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2024
मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी ने श्रद्धांजलि दी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी भी जाएंगे निगम बोध घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निगम बोध घाट जाएंगे। निगम बोध घाट पर ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने निगम बोध घाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जाएगा।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Delhi | CPP Chairperson Sonia Gandhi pays her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh kept at AICC headquarters pic.twitter.com/38NrurrCGa
— ANI (@ANI) December 28, 2024
निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही इंतजार कर रहे थे।

कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ में सिंह का पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तथा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही कतारबद्ध थे और उन्होंने भारतीय राजनीति के इस सौम्य नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
निगम बोध घाट लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to Nigam Bodh Ghat for his last rites.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/eySZA0A5PX
— ANI (@ANI) December 28, 2024
अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच गए हैं।
निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी पूर्व पीएम को सलामी दी।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays his last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat
(Source: DD News) pic.twitter.com/0Uc3KUhKfg
— ANI (@ANI) December 28, 2024
राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की पार्थिव देह को कंधा दिया।
#WATCH | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh taken for cremation after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/fWHpQkOc4d
— ANI (@ANI) December 28, 2024
पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. मनमोहन सिंह। दी गई अंतिम सलामी
#WATCH | Former Prime Minister #DrManmohanSingh laid to rest with full state honours after leaders and family paid last respects at Nigam Bodh Ghat in Delhi.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: DD News) pic.twitter.com/MvAJsZefrt
— ANI (@ANI) December 28, 2024
मेष: दिन शुभ रहेगा...