Site icon Dainik Savera Times

मान सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, 2 अप्रैल से बंद हाे जाएंगे ये टोल प्लाजा

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं, कि 2 अप्रैल को रात 12 बजे से दाे टोल बंद हो जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद सीएम मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डालकर दी हैं।

सीएम मान ने कहा हैं, कि लुधियाना से बरनाला वाया ..रायकोट..गांव रकबा के पास मुल्लांपुर और गांव महल कलां में टोल बंद हाे जाएंगे। 1.मुल्लांपुर के पास गांव रकबा.. 2.गांव महल कलां.। ये दाेनाें एक ही कंपनी के हैं। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का हवाला देते हुए टोल को 448 दिन बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया। ये दोनों टोल 2 अप्रैल को रात 12 बजे बंद हो जाएंगे। बता दें, पंजाब सरकार अब तक 12 टाेल प्लाजा बंद कर चुकी हैं।

Exit mobile version