Site icon Dainik Savera Times

भ्रष्टाचार और रियल एस्टेट से जुड़े लंबित कार्यों के खिलाफ Mann सरकार ने शुरू की नई पहल, जारी की Email ID

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार और रियल एस्टेट से जुड़े लंबित कार्यों के खिलाफ एक नई पहल की है। मान सरकार के निर्देशों पर भ्रष्टाचार निवारण ईमेल आईडी transparency.hud@gmail.com, जारी की गई। बता दें कि अगर कोई भी रियल एस्टेट डेवलपर से रिश्वत माँगता है तो वो उसकी शिकायत इस ईमेल आईडी पर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर रियल एस्टेट डेवलपर के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कानफेडरेशन ऑफ कॉलोनाइजर्स के साथ बैठक की थी।

बता दें मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर 16 अक्टूबर को पहला कैम्प लगेगा। यह कैम्प दोपहर 3 बजे पंजाब भवन चंडीगढ़ में लगेगा। जिसमे लगभग 60 के आस पास रियल एस्टेट डेवलपर के लंबित कार्यों का निपटारा होगा। वहीं दूसरा कैंप नवंबर के अंत में लगाया जाएगा। 18 से 29 अक्टूबर तक सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version