Site icon Dainik Savera Times

BJP में जाने के बाद Manpreet Badal ने राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal भी रहे मौजूद

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बीते दिन कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। मनप्रीत बदल ने ट्वीट करते हुए तस्वीरें सांझा की और लिखा, भारतीय जनता पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद जेपी नड्डा। साथ ही पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल विस्तार पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई। हम आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।

Exit mobile version