Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र और कर्नाटक में ISIS के कई ठिकानों पर छापेमारी, मॉड्यूल का नेता समेत 15 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्लीः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की और उसके एक मॉड्यूल के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आतंकवाद रोधी संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आईएसआईएस मॉड्यूल का नेता भी शामिल है, जो नए भर्ती लोगों को ‘बयाथ’ (संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ) दिलाता था।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए की कई टीम ने महाराष्ट्र के पडघा- बोरिवली, ठाणे, मीरा रोड और पुणे तथा कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार सुबह 44 स्थानों पर छापेमारी की और 15 लोगों को कथित तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और प्रतिबंधित संगठन की आतंक से संबंधित गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Exit mobile version