Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, उड़ी पूरी बिल्डिंग, इलाके में मचा हड़कंप

October 22, 2024

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, उड़ी पूरी बिल्डिंग, इलाके में मचा हड़कंप

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग सहम गये। बताया जा रहा है कि ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में ब्लास्ट से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व राहत टीम बचाव कार्य तेजी से चल रही है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल इलाद के लिये ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा सके। इस हादसे ने फैक्ट्री और उसके आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया है, और स्थानीय प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट आज सुबह खमरिया में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध फैक्ट्री में हुआ। यहां बम और विस्फोटक चीजें बनाई जाती हैं।

जोरदार आवाज के साथ हुआ ब्लास्ट
धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग उड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक कर्मी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल कर्मचारी का इलाज जारी है। हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और धमाके के कारणों की जांच शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें