Bangladesh News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में भीषण आग लग गई। यह इलाका आमतौर पर आयात किए गए सामान को रखने और पैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैलने लगी और चारों तरफ धुआं फैल गया। जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, फायर सर्विस मुख्यालय के मीडिया अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया कि आग की तीव्रता बहुत गंभीर है। पहले 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जबकि बाकी 16 यूनिट रास्ते में थीं। बाद में कुल 28 फायर यूनिट आग बुझाने के काम में लग गईं।
VIDEO | Dhaka, Bangladesh: A fire broke out at a section of the Cargo Village of Hazrat Shahjalal International Airport this afternoon. More details awaited.#Dhaka #AirportFire #HazratShahjalal
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/flGkHso2xq
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2025
सेना और एयरपोर्ट कर्मी भी मदद में जुटे
एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने बताया कि आग कार्गो विलेज के पास वाले हिस्से में लगी थी। फायर सर्विस के साथ-साथ बांग्लादेश एयरफोर्स और एयरपोर्ट के कर्मचारी भी आग बुझाने में पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारण और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
उड़ानों का रुख बदला गया
आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से चार उड़ानों को चटगांव एयरपोर्ट की ओर भेजा गया। चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने बताया कि
इनमें दो घरेलू उड़ानें और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
सभी उड़ानें रोकी गईं
एहतियात के तौर पर कई विमानों को हैंगर से हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ढाका एयरपोर्ट की सभी उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं,
ताकि किसी भी तरह का बड़ा हादसा न हो सके।
जांच जारी
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। फायर सर्विस और एयरपोर्ट अधिकारी मिलकर घटना की जांच कर रहे हैं। आग से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है और
स्थिति को पूरी तरह काबू में लाने की कोशिशें जारी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...