Site icon Dainik Savera Times

BIHAR NEWS : पटना के होटल में लगी भीषण आग, अब तक 6 लोगों की मौत, 20 घायल

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को अचानक भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजीव मिश्र के अनुसार, भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित उक्त बहुमंजिला इमारत से अग्निशमन कर्मियों ने 20 से अधिक लोगों को निकाला है। मिश्र ने बताया, आग में तीन लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।



घटनास्थल पर अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा, अग्निशमन टीम के सदस्य होटल के भीतर एक-एक कमरे में जाकर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जो भी फंसे हैं उन्हें बाहर निकला जा रहा है। कुमार के मुताबिक, आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लगने की आशंका व्यक्त की।

Exit mobile version