इराक। पूर्वी इराक के अल-कुट शहर में एक मॉल में लगी भीषण आग ने सबको हिला दिया। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें इमारत से उठती लपटें और धुआं साफ नजर आ रहा है। अल-कुट शहर के एक पांच मंजिला हाइपरमार्केट में रात के समय अचानक आग लग गई। वीडियो में देखा गया कि आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई दे रही थीं। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
अस्पताल में पहुंचे जले हुए शव
एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि अस्पताल में कई जले हुए शव लाए गए हैं। हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक है। लोग अपनों को ढूंढ रहे हैं और कई परिवारों को अपनों की मौत की खबर मिली है।
BREAKING: 🔴
At least fifty people have been killed after a large fire broke out at shopping mall in the city of Kut in eastern Iraq, the governor reported. pic.twitter.com/pdsLD3JcVZ
— Open Source Intel (@Osint613) July 17, 2025
गवर्नर ने हादसे पर जताया दुख
अल-कुट के गवर्नर ने इस हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन इसकी जांच चल रही है। 48 घंटे में जांच की शुरुआती रिपोर्ट जारी की जाएगी। मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रांत में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।
सिर्फ 5 दिन पहले खुला था मॉल
यह मॉल सिर्फ 5 दिन पहले ही शुरू हुआ था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई थी। अभी तक यह नहीं पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी और वजह से।
राहत और बचाव कार्य जारी
फायर ब्रिगेड, पुलिस और बचाव टीम मौके पर तैनात हैं। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है, लेकिन आग अब भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। लापता लोगों को खोजने की कोशिशें की जा रही हैं।
At least 50 people have been killed and dozens remain missing after a fire broke out early Thursday morning at a shopping mall in Iraq’s eastern Wasit province, according to Iraqi state media.
READ MORE: https://t.co/oF0hGwnXzO pic.twitter.com/MoAdr0CXqR
— Rudaw English (@RudawEnglish) July 17, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें आग की भयानक लपटें और काले धुएं के गुबार साफ नजर आ रहे हैं। लोग डर और घबराहट में भागते दिख रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...