Site icon Dainik Savera Times

Dwarka Fire : द्वारका के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 7वीं मंजिल से कूदे लोग, पिता समेत दो बच्चों की मौत

Dwarka Fire : दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, दिल्ली में द्वारका सेक्टर-13 में एक बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कई लोग आनन-फानन में बिल्डिंग से नीचे कूद गए। जानकारी के मुताबिक, आग इमारत की 8वीं और 9वीं मंज़िल पर फैली थी। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं। इस हादसे में दो बच्चों (एक लड़का और एक लड़की, दोनों 10 साल के) ने खुद को बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगा दी थी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके पिता यश यादव (35) ने भी कूदकर अपनी जान गंवा दी। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड टीम ने घायलों को गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शपथ सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास एक इमारत में भयंकर आग लग गई.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया गया कि फायर ब्रिगेड की टीम को सुबह करीब 10 बजे एमआरवी स्कूल के पास एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद मौके पर फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद राहत बचाव में जुट गई है।

 

अपार्टमेंट से निकल रहीं तेज आग के लपटें

द्वारका सेक्टर-13 में भीषण आग लग गई। ये आग शब्द अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर लगी हुई है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। अपार्टमेंट में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने का काम जारी है। ये जानकारी दिल्ली फायर सर्विसेज ने दी है।

आग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल
अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में पूरे अपार्टमेंट को खाली कराया गया है। इसके बावजूद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

Exit mobile version