नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टर माइंड को लाया जाएगा भारत: हांगकांग से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिली

पंजाब डेस्क: (कंग) नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को भारत लाया जाएगा। उसकी हांगकांग से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद उसे पंजाब पुलिस की टीम उसे दिल्ली लेकर आ रही है। वह शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगा। हांगकांग से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद.

पंजाब डेस्क: (कंग) नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को भारत लाया जाएगा। उसकी हांगकांग से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद उसे पंजाब पुलिस की टीम उसे दिल्ली लेकर आ रही है। वह शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेगा। हांगकांग से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद उसे लाने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच गई है। इसे पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्योंकि जेल से भागने वाले लोगों का यह सबसे बड़ा मददगार था। एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स के AIG एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान ने उसे भारत लाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा एसपी, दो डीएसपी समेत छह मेंबरों की टीम उसे लेने गई हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ही उसे हांगकांग से लेकर आ रही है। उस पर पंजाब में तीन केस है।

नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को साल 2016 में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से पंजाब ने केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाया था। साथ ही उसके प्रत्यर्पण के लिए कार्रवाई शुरू हो गई थी। लेकिन वहां से उसे भारत लाने के लिए भारत की तरफ से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई। जिसके बाद अब यह सफलता मिल पाई है। आरोपी के भारत पहुंचने के बाद अब सारी स्थिति साफ होगी। उसके साथ इस अपराध में कितने और लोग शामिल थे।

इससे पहले गैंगस्टर रोमी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रोमी पर साल 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी शामिल होने का भी शक है। पंजाब पुलिस के अनुसार वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखों के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में शामिल था, जो नवंबर 2016 में नाभा जेल से भागे थे और वह इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता था।

पुलिस का मानना है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को इसके लिए पैसे मुहैया कराए थे। साथ ही उसने हांगकांग से ही जेल ब्रेक की पूरी साजिश रची थी। 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी फरार हुए थे। इनमें दो आतंकी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। जेल ब्रेक में फरार खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक अन्य आतंकी कश्मीर सिंह फरार हो गया था। जबकि इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर को पुलिस एनकाउंटर में मार चुकी है।

- विज्ञापन -

Latest News