Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

March 19, 2025

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

नेशनल डेस्क: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फहीम खान को 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। शमीम पर आरोप है कि उसने अपने भाषण से लोगों को हिंसा के लिए भड़काया था। इस हिंसा में 34 पुलिसकर्मियों के अलावा कई लोग घायल हुए थे।

नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
फहीम खान ने 2024 में नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह 6.5 लाख से अधिक मतों के बड़े अंतर से हार गए थे। फहीम खान ने माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधत्व किया था।

भाषण ने इलाके में सांप्रदायिक तनाव को भड़काया
नागपुर पुलिस का दावा है कि 38 साल के फहीम खान के भाषण ने इलाके में सांप्रदायिक तनाव को भड़काया, जिससे हिंसा भड़क उठी। उस पर समुदाय को भड़काने के लिए भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। फहीम खान एमडीपी के शहर अध्यक्ष हैं और नागुपर के यशोधरा नगर में संजय बाग कॉलोनी के निवासी हैं। हिंसा का मुख्य आरोपी होने की वजह से उसका नाम एफआईआर में शामिल किया गया है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने सोमवार को औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान नागपुर में धार्मिक चिन्ह वाले चादर को जलाए जाने की अफवाह फैलाई। इसके बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ और इसने हिंसक रुप ले लिया। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था। पुलिस ने हिंसा को लेकर 6 एफआईआर दर्ज की और करीब 51 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें