Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने गौरक्षा समूह के 7 लोगों को दबोचा

August 31, 2024

BREAKING : बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने गौरक्षा समूह के 7 लोगों को दबोचा

BREAKING : हरियाणा के चरखी-दादरी जिले में बीफ खाने के संदेह में एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गौरक्षा दल के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, साबिर मलिक की हत्या 27 अगस्त को की गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को शक था कि पीड़ित ने गोमांस खाया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने गौमांस खाने के शक को लेकर दो प्रवासी युवकों को खाली प्लास्टिक की बोतल बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और फिर उनकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान साबिर मलिक की मौत हो गई थी, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है।

दरअसल, मृतक साबिर मलिक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था। वह कूड़ा इकट्ठा करता था। 27 अगस्त को कुछ लोगों को शक हुआ कि उसने गोमांस खाया है। गोमांस खाने के शक में ही आरोपियों ने उसे बुरी तरह के पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें