Site icon Dainik Savera Times

मंत्री हरभजन सिंह ETO ने हिमाचल में स्थित शनन पावर हाउस का किया दौरा

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शनन पावर हाउस का दौरा किया। यह पावर हाउस हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर में स्थित है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार शनन पावर हाउस भारत सरकार द्वारा पंजाब को अलॉट किया गया था। इस पावर हाउस से 110 मेगा वाट बिजली पैदा होती है। बिजली मंत्री ने पावर हाउस के कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पावर हाउस को काफी हद तक रेनोवेट कर दिया गया है। इस पावर प्लांट को अच्छी तरह से चलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

Exit mobile version