Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने रेलवे बोर्ड कैंटीन का किया औचक निरीक्षण

July 4, 2024

रेल राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने रेलवे बोर्ड कैंटीन का किया औचक निरीक्षण

नई दिल्ली : रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज अचानक रेलवे बोर्ड कैंटीन का निरीक्षण किया। रेल राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सचिव, रेलवे बोर्ड और रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रेल राज्यमंत्री ने कैंटीन प्रबंधक और कर्मचारियों से बातचीत की और संचालन और सेवाओं के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने कैंटीन के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें कैश काउंटर जहां भोजन कूपन जारी किए जाते हैं, रसोई क्षेत्र जहां भोजन तैयार किया जाता है और जूस काउंटर शामिल हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों के साथ बातचीत की और व्यक्तिगत रूप से भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की हैं। बातचीत के दौरान रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों ने कैंटीन सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की हैं।

हालाँकि, स्वच्छता और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले भोजन के महत्व पर जोर देते हुए, रवनीत सिंह बिट्टू ने कैंटीन प्रबंधक को इन उच्च मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें