Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिशन आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना किया शुरू

September 18, 2023

मिशन आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना किया शुरू

नई दिल्लीः इसरो द्वारा भेजे गये मिशन आदित्य एल-1 ने वैज्ञानिक डेटा भेजना शुरू कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को बताया कि आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया है। अंतरिक्ष यान में लगे एसटीईपीएस उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयर्नस और इलेक्ट्रॉर्नस को मापना शुरू कर दिया है। इसरो के मुताबिक यह डेटा वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का विश्लेषण करने में मदद करता है। यह आंकड़ा ऊर्जावान कण वातावरण में भिन्नता को प्रदर्शित करता है, जो भेजे गए उपकरणों की किसी एक इकाई द्वारा एकत्र किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें