Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मिशन आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक करेगा पहली कक्षा में बदलाव

नई दिल्लीः शनिवार को सतीश धवन स्पेस सेंटर से आदित्य एल-1 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। जिसे पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से अंतरिक्ष में छोड़ा गया। सूर्य मिशन आदित्य-एल1 भी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। उसके बाद ये सूरज की ओर उड़ान भरेगा। लेकिन इनती दूरी पूरी करने कि लिए आदित्य-एल1 को कई चरणों से होकर गुजरना होगा. जिसका पहला चरण आज यानी रविवार को पूरा किया जाएगा. पहले चरण में आदित्य-एल1 अपनी कक्षा बदलेगा. जिसके लिए इसरो रविवार सुबह करीब 11.45 बजे पहली बार अर्थ बाउंड फायरिंग करेगा। इसके बाद आदित्य-एल1 आगे बढ़ जाएगा।

Exit mobile version