Site icon Dainik Savera Times

मिशन रोजगार: CM Mann आज 409 युवक-युवतियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन रोजगार जारी है। लोक निर्माण विभाग, जीएडी, स्थानीय निकाय एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के नवनियुक्त 409 युवक-युवतियों को आज सीएम मान नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, हमारी सरकार का रोजगार का मिशन जारी है। लोक निर्माण विभाग, जीएडी, स्थानीय निकाय एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के नवनियुक्त 409 युवक-युवतियों को आज मैं नियुक्ति पत्र देने जा रहा हूं। मेरी तरफ से आप सभी को प्रणाम। आशा है कि पंजाब के सुनहरे भविष्य की कहानी में सभी हमारे साथी होंगे।

Exit mobile version