Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mithun Chakraborty की बढ़ीं मुश्किलें, BMC ने जारी किया नोटिस, वजह भी सामने आई

May 18, 2025

Mithun Chakraborty की बढ़ीं मुश्किलें, BMC ने जारी किया नोटिस, वजह भी सामने आई

मुंबई: बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को बड़ा झटका लग गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का नोटिस मिला है। एक्टर को अब BMC ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। दरअसल, बीएमसी ने मलाड के मढ़ क्षेत्र में स्थित एरंगल गांव में कथित रूप से अनधिकृत ग्राउंड फ्लोर बनाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मिथुन चक्रवर्ती को अब एक्टर को सात दिनों के अंदर अपने इस निर्माण को उचित ठहराना होगा। अगर एक्टर इस निर्माण को सही नहीं ठहरा पाए तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है और संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो इसे ध्वस्त भी किया जा सकता है। एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

अभिनेता ने जवाब में क्या कहा?

अपने जवाब में मिथुन ने दावा किया कि उन्हें मलाड के एरंगल में चल रहे बीएमसी अभियान के तहत नोटिस मिला है, जहां उनका परिसर स्थित है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कोई अवैध या अनधिकृत निर्माण नहीं है। सभी को नोटिस भेजा गया है, हम उनका जवाब दे रहे हैं।’

10 मई को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के अनुसार, मुंबई नगर निगम ने अभिनेता को अनधिकृत निर्माण के लिए मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 475 ए के तहत मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है। धारा 475 ए किसी भी अनधिकृत निर्माण को हटाने में विफल रहने पर दंड से संबंधित है।

गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है। एक जमाने में उनकी एक्टिंग और स्टाइल लोगों के सिर चढ़कर बोलती थी। वह अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें