
पंजाब डेस्क: जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सख्त कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है, जो भारत से बाहर विदेशी मुद्रा रखने से संबंधित है।
ED, Jalandhar has seized immovable properties worth Rs. 22.02 Crore of M/s Rana Sugars Ltd under section 37A of the Foreign Exchange Management Act (FEMA), 1999 for holding foreign exchange outside India in contravention of Section 4 of FEMA,1999.
— ED (@dir_ed) April 4, 2025
MLA राणा गुरजीत सिंह की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त
जानकारी के अनुसार, कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह इस कंपनी के मालिक हैं, और दोनों विधायक तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य कंपनी के शेयरधारक हैं।
ईडी ने कल रात एक बयान जारी करते हुए बताया कि संघीय एजेंसी ने राणा शुगर्स लिमिटेड के प्रमोटरों, निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की है। यह जांच ग्लोबल डिपॉजिट रिसीट (जीडीआर) जारी करने और इसके मूल उद्देश्य के लिए उपयोग न करने के संबंध में की जा रही है।
जांच के दौरान यह सामने आया कि राणा शुगर्स लिमिटेड ने कुल जीडीआर प्राप्तियों में से भारत को पूरी राशि वापस नहीं भेजी, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी ने FEMA 1999 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (220.2 करोड़) की जीडीआर आय को विदेश में रखा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...