Site icon Dainik Savera Times

Mock Drill In Punjab: जालंधर से लेकर अमृतसर तक इस समय बजेगा सायरन, ब्लैकआउट के लिए रहें तैयार

Mock Drill In Punjab

Mock Drill In Punjab: पंजाब डेस्क: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज, 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों में भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करना है। इसके तहत तय समय पर सायरन बजेंगे, नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया जाएगा और एक निर्धारित अवधि के लिए ब्लैकआउट लागू किया जाएगा।

-जालंधर में रात 8 बजे बजेगा सायरन

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जालंधर में मॉक ड्रिल के दौरान रात 8 बजे से 9 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान बिजली की आपूर्ति रोक दी जाएगी और सुरक्षा बल अपने अभ्यास को अंजाम देंगे।

-अन्य जिलों में मॉक ड्रिल का समय:

पठानकोट: 10:00 से 10:30 बजे
मोहाली : 7:30 से 7:40 बजे
नंगल: 8:00 से 8:10 बजे
होशियारपुर : 8:00 से 8:10 बजे
तरनतारन: 9:00 से 9:30 बजे
बरनाला : 8:00 बजे
लुधियाना : 8:00 से 8:30 बजे
बठिंडा: 8:30 से 8:35 बजे
गुरदासपुर : 9:00 से 9:30 बजे
बटाला : 9:00 से 9:30 बजे
फरीदकोट : 10:00 बजे
फिरोजपुर : 9:00 से 9:30 बजे
फाजिल्का : 10:00 से 10:30 बजे
अमृतसर : 10:30 से 11:00 बजे
टांडा: 8:00 से 8:10 बजे
चंडीगढ़ : 7:30 से 7:40 बजे

-क्या करें और क्या न करें?

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें और सायरन सुनते ही किसी सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ें। इस दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और अफवाहों से दूर रहें।

-सुरक्षा का पूर्वाभ्यास, जागरूकता की तैयारी

इस मॉक ड्रिल का मकसद किसी भी अप्रत्याशित आपात स्थिति में जनता को सही तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां चाहती हैं कि हर नागरिक इस अभ्यास में सहयोग दे ताकि भविष्य में किसी भी संकट के समय जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

Exit mobile version