Site icon Dainik Savera Times

Morocco Earthquake में हुई लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मोरक्को में आए भीषण भूकंप में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने उत्तरी अफ्रीकी देश को सहायता की भी पेशकश की।मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भारत तैयार है।‘शुक्रवार देर रात मध्य मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 296 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

Exit mobile version