Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार ने अन्नदाताओं से किए वादे तोड़े: खरगे

February 13, 2024

मोदी सरकार ने अन्नदाताओं से किए वादे तोड़े: खरगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को किसानों के आंदोलन का समर्थन किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए वादे तोड़ दिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार अब किसानों की आवाज पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीले और बंदूक़ें सबका है इंतज़ाम, तानाशाह मोदी सरकार ने किसानों की आवाज़ पर जो लगानी है लगाम! उन्होंने कहा, याद है ना आंदोलनजीवी व परजीवी कहकर किया था बदनाम और 750 किसानों की ली थी जान।

खरगे ने आरोप लगाया, 10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं – 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी, स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक़ लागत और 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करना और एमएसपी को क़ानूनी दर्जा। खरगे ने कहा, अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज़ उठाने का। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी ह्लकिसान न्याय की आवाज़ उठाएगी। उन्होंने कहा, हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। न डरेंगे, न झुकेंगे!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें