Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi सरकार ने किसानों को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा, कई फसलों पर बढ़ाई MSP

October 16, 2024

Modi सरकार ने किसानों को दिया दिवाली का बड़ा तोहफा, कई फसलों पर बढ़ाई MSP

नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट में आज कई बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्र सरकार ने विभिन्न फसलों पर एमएसपी में बढ़ोतरी की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करना और उपभोक्ताओं के लिए बाजार मूल्य को स्थिर करना है।

गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, गेहूं का एमएसपी अब 2425 रुपए हाे गया हैं। चने की फसल में 210 रुपए की बढ़ोतरी की गई और चने का एमएसपी अब 5650 रुपए हो गया हैं। सरसों के एमएसपी में 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की हैं और इसकी के साथ सरसों का एमएसपी अब 5950 रुपए हो गया हैं। जौ का समर्थन मूल्य 130 रुपए बढ़ाकर 1980 रुपए, मसूर 275 रुपए बढ़ाकर 6700 रुपए और सूरजमुखी का समर्थन मूल्य 140 रुपए बढ़ाकर 5940 रुपए प्रति क्विंटल किया गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सत्र की फसलों के लिए गैर-यूरिया उर्वरकों पर 24,475 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का फैसला किया।

सरकार ने पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के लिए 35,000 करोड़ किए मंजूर

सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के इरादे से बुधवार को ‘पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (पीएम-आशा) के लिए 35,000 करोड़ रुपए मंजूर किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को फसलों की कटाई के समय जल्दबाजी में आकर अपनी फसल बेचने से रोकना है। इससे दलहन, तिलहन और अन्य जरूरी कृषि एवं बागवानी वस्तुओं के उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, किसानों की आय बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें