Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : Rahul Gandhi

March 2, 2024

विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : Rahul Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय देश ने प्रगति की जो रफ्तार पकड़ी थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उस गति में अवरोध बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों को मजबूती प्रदान कर देश को विकास की रहा दिखाई लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सिर्फ मित्रों का हित साधा जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, कि ‘संप्रग सरकार में तेज़ी से आगे बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी ‘स्पीड ब्रेकर’ बन गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को मजबूत कर विकास को गति दी वहीं श्री मोदी चंद मित्रों के फायदे के लिए देश को खोखला कर रहे हैं।’’ देश की निरंतर प्रगति में नीतियों महत्व देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, कि ‘नीतियों में देशवासियों को आगे रखे बिना देश का विकास असंभव है। झूठे प्रचार के विपरीत आर्थिक मोर्चे पर भाजपा सरकार कांग्रेस के आस-पास भी नहीं है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें