Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Modi सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की है पूजा : Shivraj Chouhan

February 4, 2025

Modi सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की है पूजा : Shivraj Chouhan
Modi Government : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा की तरह है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कई सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब के भुगतान हो रहा है तथा यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिवराज चौहान ने कहा, कि ‘पहले की फसल बीमा योजना में खमियां थीं और उसके तहत दावों के भुगतान में छह महीने और साल भर का समय लगता था।’’ उन्होंने बताया कि अब इस व्यवस्था को बदला गया है और अगर बीमा कंपनी विलंब करेगी तो उसे 12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, कि ‘कांग्रेस की सरकार में पुरानी फसल बीमा योजना के तहत दावे के निर्धारण की इकाई तहसील होती थी। इसका मतलब यह था कि पूरी तहसील में फसल बर्बाद होने पर ही बीमा की राशि मिलेगी। हमने इसमें बदलाव किया और फसल बीमा योजना की इकाई गांव को बनाया है।’’
शिवराज चौहान ने कहा, कि ‘एक किसान का भी नुकसान होगा तो पूरी भरपाई होगी..मोदी है तो मुमकिन है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘हमारे लिए किसान की सेवा, भगवान की पूजा है।’’ शिवराज चौहान ने सदन को यह भी बताया कि पहले फसल बीमा योजना सिर्फ एक बीमा कंपनी के जरिये संचालित होती थी, लेकिन अब कई बीमा कंपनियां इससे जुड़ी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें