Site icon Dainik Savera Times

Modi सरकार को पूरे देश से मिलेगा प्रचंड जनमत : CM Yogi Adityanath

Tradition of Sanatan

Tradition of Sanatan

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब तक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रर्दिशत करते हैं कि पूरे देश में आमजन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां जारी एक बयान में दावा किया कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की आठ सीट सहित देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अब तक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रर्दिशत करते हैं कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, यह अद्भुत और अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘आधी आबादी तो पूरी तरह से मोदी जी के सुरक्षा के मॉडल को अंगीकार कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने देश में सुरक्षित माहौल के साथ सुशासन का मॉडल पूरी दुनिया को दिया है।’’ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में मोदी के मार्गदर्शन में सुरक्षा का बेहतर मॉडल दिया गया है, इसका हालिया उदाहरण रामनवमी का सकुशल आयोजन है, जबकि तुष्टिकरण की अपनी नीति के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के कारण वहां रामनवमी की शोभायात्रओं पर हमले हुए हैं। सनातन आस्था को आहत करने की किस हद तक कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर वहां देखने को मिला है।’’

उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त कानून का शासन है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरे देश और राज्यों में सुरक्षा का बेहतर माहौल देने का कार्य किया किया है। प्रथम चरण के जो रुझान देखने को मिले हैं, पूर्ण विश्वास है कि सातों चरण में भी यही माहौल देखने को मिलेगा।’ योगी ने राजस्थान के चुनावी दौरे पर निकलने से पहले कहा कि राजस्थान परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मोदी मॉडल को स्वीकार करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दूसरी बार राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के लिए जाने का अवसर मिल रहा है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं। वहां हर बार नये स्वरूप में लोगों में उत्साह देखने को मिलता है।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी शत प्रतिशत सीट राजस्थान की जनता भाजपा को देने का कार्य करेगी।

Exit mobile version