Site icon Dainik Savera Times

Madhya Pradesh में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगे ‘‘मोदी-मोदी’’ के नारे, Rahul Gandhi नारा लगाने वालों से मिले

शाजापुरः राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो उनका मोदी-मोदी के नारे के साथ स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता ने अपना काफिला रोककर नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की हैं। गांधी को आगे बढ़ने से पहले अपने वाहन से भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया। गांधी की यात्रा ने शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया।

जब यह यात्रा शाजापुर से गुजर रहा था, तो एबी रोड पर पार्षद मुकेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में मोदी-मोदी के नारे लगाते देखा गया। उन्हें देखकर गांधी ने गाड़ी उनके पास रोकने को कहा और फिर उन्होंने वाहन से उतरकर उनसे मुलाकात की। जब वह उनसे मिल रहे थे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने और उनसे हाथ मिलाने के बाद गांधी अपने वाहन की ओर लौट गये। वाहन में बैठकर, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह की ओर हाथ हिलाया और वाहन आगे बढ़ने से पहले उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया। उन्हाेंने बात करते हुए, कहा कि शाजापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा पार्षद दुबे ने कहा कि जब उन्होंने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए तो गांधी वाहन से नीचे आए। उन्होंने कहा, कि मैंने गांधी से कहा कि आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता को आलू भी सौंपे। गांधी की यात्रा आज दिन में उज्जैन पहुंचने वाली है।

Exit mobile version